राजस्थान रॉयल्स ने बचे हए दो में से एक मैच ड्रॉ या जीत भी लिया तो वे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। जिसके बाद अंतिम 4 में सिर्फ 2 स्थान बच जाएगा। इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें रेस लगाएंगे। हालांकि फैंस की सबसे ज्यादा नजरे चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर टिकी हैं। हालांकि अगर लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अपने अपने मुकाबले जीत लें तो ये दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगी।