Pakistan vs India, U19 Asia Cup 2026 Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ओमान में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाते हुए भारत के सामने 338 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने शतक तो कप्तान फरहान यूसुफ और अब्दुल कादिर ने अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, भारत के लिए काव्य पटेल ने 4 विकेट और चिगुरुपति वेंकटा ने तीन विकेट चटकाए हैं।