David Warner on Sandpaper scandal: उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड के खुलासे के बाद सैंडपेपरगेट कांड का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ख्वाजा पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड (सैंडपेपरगेट कांड) की जांच को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर गंभरी आरोप लगाए हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गवर्निंग बॉडी ने शायद यह कहानी बनाए रखने के लिए गलत जांच की है कि गेंदबाजों को घटना के बारे में पता नहीं था। सीए सच छिपाने की कोशिश कर रहा है।