आर्यवीर सहवाग बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फाइनल में भारत को बाकी बैटिंग लाइन-अप से और योगदान की जरूरत होगी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर-बैटर अन्वय द्रविड़, और मिडिल-ऑर्डर बैट्समैन अर्जुन राजपूत और वीके विनीत ने बीच-बीच में अपनी काबिलियत दिखाई है। इनके अलावा भारत को एक बार फिर ईशान सूद की जरुरत होगी, जो गेंदबाजी में भारतीय टीम की रीढ़ हैं।