IND U19 vs PAK U19 Final Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। जानें मैच का समय, टॉस, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड।
अंडर19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान। (Photo- X/@ACCMedia1)
IND vs PAK, U-19 Asia Cup 2026 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान की अंडर-19 टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगी, क्योंकि वह टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान का आत्मविश्वास इसलिए भी ऊंचा है, क्योंकि उसने ग्रुप चरण में भारतीय अंडर-19 टीम को 3 विकेट से हराया था।
अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को ओमान की राजधानी मस्कट स्थित अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं, मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अंडर-19 एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा किस टीम ने जीता है?
भारतीय अंडर-19 टीम ने सबसे अधिक 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने दो-दो बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं, अफगानिस्तान ने 2025 में एशिया कप का खिताब जीता था।
भारत ने टूर्नामेंट के पिछले दो सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन 2024 में बांग्लादेश और 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से भारतीय टीम खिताब जीतने से चूक गई थी।