13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा टीम इंडिया की हार का ठीकरा? मैट हेनरी की तारीफ में कही बड़ी बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की हार की वजह बताई। जानें मैट हेनरी की गेंदबाजी और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर क्या बोले कप्तान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 13 Nov 2026, 5:14 PM IST

New Zealand vs India 4th ODI.

श्रेयस अय्यर (Photo- IANS)

Shreyas Iyer on NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 244 रनों से हरा दिया। यह वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन बनाए। वहीं, मेजबान टीम से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की इस हार पर मैच समाप्त होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रतिक्रिया दी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड और भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान पिच के व्यवहार में काफी अंतर देखा। हालांकि, उन्होंने मैट हेनरी की बेहतरीन गेंदबाजी की भी तारीफ की। भारतीय कप्तान ने कहा कि मैट हेनरी ने पहली ही गेंद से सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

बल्लेबाजों का किया बचाव

भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान हर तरह की रणनीति आजमाई। जिस तरह से कीवी बल्लेबाज आगे बढ़कर शॉट खेल रहे थे, उसे देखते हुए हमने अपनी योजनाओं में बदलाव किए। हमें लगा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर है, क्योंकि न्यूजीलैंड ने 330 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि, हमारे कुछ कैच भी छूटे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। जब हम ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, तो हमें लगा था कि हम भी इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। लेकिन गेंद जिस तरह अंदर और बाहर स्विंग हो रही थी, उससे बल्लेबाजों के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा था कि किस तरह खेलना है। अगर आप विकेट गिरने के तरीके देखें, तो किसी भी बल्लेबाज ने लापरवाही से अपना विकेट नहीं गंवाया। सभी विकेट अच्छी गेंदों पर गिरे।'

हमें विश्लेषण करना होगा कि कहां गलती हुई

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, हमें विश्लेषण करना होगा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कहां गलती हुई। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हमने दो मुकाबले जीते हैं। उन जीतों से प्रेरणा लेते हुए हमें अगले मैच में नई सोच और नए जोश के साथ मैदान पर उतरना होगा।'