13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: मैट हेनरी ने जड़ा विकेटों का छक्‍का, भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

NZ vs IND 4th ODI Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने 244 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही अब सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2026, 2:24 PM IST

NZ vs IND 4th ODI Highlights

श्रेयस अय्यर को आउट करने का जश्‍न मनाते मैट हेनरी। (फोटो सोर्स: CricCrazyJohns)

NZ vs IND 4th ODI Highlights: न्‍यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत के सामने 334 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा था। लेकिन, भारतीय टीम महज 89 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई और न्‍यूजीलैंड की टीम ने 244 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्‍यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-2 से शानदार वापसी की है। मेजबान टीम की ओर से विल यंग के शतक और टिम सीफर्ट के शतक के बाद मैट हेनरी ने बेहद घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार

वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह 244 रन से दूसरी सबसे बड़ी हार है, जो 26 साल के बाद मिली है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में श्रीलंका की टीम ने 29 अक्टूबर को 245 रन से हराया था। उस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए थे। उसके जवाब में भारतीय टीम महज 26.3 ओवर में मात्र 54 रनों पर ढेर हो गई थी।

वनडे में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

रैंकहार का अंतरविपक्षी टीममैदानसाल
1245 रनश्रीलंकाशारजाह2000
2244 रनन्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026
3214 रनदक्षिण अफ्रीकामुंबई (वानखेड़े)2015
4208 रनऑस्ट्रेलियासिडनी2004
5202 रनइंग्लैंडलॉर्ड्सवर्ल्ड कप 1975
6200 रनन्यूजीलैंडदांबुला2010

89 रन पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम

न्‍यूजीलैंड के 334 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शून्‍य के स्‍कोर पर पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्‍तान श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले पवेलियन भेजकर बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ईशान किशन ने 27, अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रन बनाए। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट के पार नहीं जा सका। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से मैट हेनरी ने 6 विकेट और मैट फिशर ने 3 विकेट चटकाए।