Tim Seifert ODI record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में टिम सीफर्ट 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 58 रन की पारी खेली है। इसके साथ ही सीफर्ट ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ पहले 10 ओवर में अर्धशतक पूरा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के विरुद्ध इस फेज में सबसे बड़ा निजी स्कोर जनवरी 1999 में वेलिंगटन में ब्रायन यंग ने (47* रन, 35 गेंद) बनाया था।