13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 4th ODI: भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, दोनों की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा फेरबदल

NZ vs IND 4th ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार को वनडे सीरीज का महत्‍वपूर्ण मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2026, 7:22 AM IST

NZ vs IND 4th ODI

मैच से पहले टॉस करते न्‍यूजीलैंड और भारत के कप्‍तान। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

NZ vs IND 4th ODI Toss and Playing 11: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज 13 नवंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा महत्‍वपूर्ण मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद श्रेयस ने कहा कि जब हमने कल पिच देखी तो थोड़ी घास थी, लेकिन आज यह काफी सूखी लग रही है और शाम को आने वाली ओस को देखते हुए, यह भी एक कारण है कि हमने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। शुभमन गिल की जगह कप्‍तानी और पिछले मैचों के असेसमेंट को लेकर उन्‍होंने कहा कि सबसे पहले यह जरूरी है कि हम उन मैचों को एनालाइज करें, जो हमने पहले खेले हैं। हमें सही गेम नहीं मिल पाए, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि अप्रोच और एटीट्यूड शानदार था। हम निश्चित रूप से इसे नॉकआउट की तरह लेंगे। आने वाले दो मैच बहुत जरूरी और बहुत इंपॉर्टेंट होने वाले हैं।

लगातार टॉस हारने पर ये बोले मिचेल सैंटनर

वहीं, न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने एक बार फिर टॉस हारने पर कहा कि मुझे लगता है कि लगातार नो टेल्स है। इसके क्या चांस थे? मैं जल्द ही कसीनो नहीं जा रहा हूं, लेकिन क्रिकेट के लिए यह एक बढ़िया दिन लग रहा है। यहां आमतौर पर विकेट काफी अच्छा होता है और ज़ाहिर है कि हवा और थोड़ी धूप के साथ यह अच्छा होगा। वहीं, उन्‍होंने कंडीशन को लेकर कहा कि जाहिर है विकेट पर थोड़ी घास है। मुझे लगता है कि इसमें अभी भी थोड़ी पेस और बाउंस होगी, लेकिन हवा और धूप के साथ यह थोड़ा सूख सकता है। लेकिन, यह एक अच्छा विकेट होना चाहिए।

न्‍यूजीलैंड की टीम में हुए छह बदलाव

वहीं, उन्‍होंने टीम में बदलावों को लेकर कहा कि हमारी टीम में छह बदलाव हुए। हमने निक केली को तीन नंबर पर, फॉक्सी (फॉक्सक्रॉफ्ट) को चार नंबर पर, फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी को लिया। खिलाड़ियों को मौके मिलना अच्छा है। जाहिर है वर्ल्ड कप साल में हमारी टीम की डेप्थ बढ़ेगी और फिर मुझे लगता है कि वे एक बहुत, बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खुद को चैलेंज करेंगे। शेड्यूल और बाकी चीज़ों के साथ इंडिया को भी टेस्ट के लिए जल्दी से तैयारी करके ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा। शायद यह उसी का हिस्सा है, जो हमें करना था।

भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

मिचेल सैंटनर (कप्‍तान), टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फ़ॉक्सक्रॉफ़्ट, फ़िन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फ़िशर।