13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: विल यंग ने शतक और टिम सीफर्ट ने जड़ा अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रन का लक्ष्य

NZ vs IND 4th ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे चौथे वनडे में मेजबान टीम ने भारत के सामने 334 रन का लक्ष्‍य रखा है। न्‍यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने शतक, तो टिम सीफर्ट ने अर्धशतक जड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:37 AM IST

NZ vs IND 4th ODI, Will Young Century,

भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद बल्‍ला उठाते विल यंग। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Khelnowcricket)

NZ vs IND 4th ODI Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार 13 नवंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत के सामने 334 रन का लक्ष्‍य रखा है। मेजबान टीम की ओर से विल यंग ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 125 रन की शतकीय पारी, तो टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्‍कों की सहायता से 58 रन की पारी खेली है। वहीं, भारत की ओर से आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए हैं।

विल यंग ने शानदार शतक, तो टिम सीफर्ट ने भी जड़ा अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम को ओपनर विल यंग और टिम सीफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप हुई। सीफर्ट 48 गेंदों पर 58 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का पहला शिकार बने। इसके बाद न्‍यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका 96 के स्‍कोर पर निक केली के रूप में अक्षर पटेल ने दिया। वह सिर्फ चार रन ही बना सके। फिर कीवी टीम का तीसरा विकेट 125 के स्‍कोर पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में गिरा। वह 13 गेंदों पर 4 रन ही बना सके।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए फिन एलन और विल यंग के बीच 65 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी हुई यहां से न्‍यूजीलैंड की टीम 400 के आसपास पहुंचती नजर आ रही थी। चौथा विकेट एलन के रूप में 30.2 ओवर में 215 के स्‍कोर पर गिरा। एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। फिर पांचवां बड़ा झटका 256 के स्‍कोर पर विल यंग के रूप में गिरा, जिन्‍होंने 108 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 125 रन की शतकीय पारी खेली।

पूरे 50 ओवर में 333 पर ऑलआउट हुई न्‍यूजीलैंड

इसकके बाद नियमित अंतरराल पर विकेट गिरते रहे और न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर 333 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से आकिब नबी, अक्षर पटेल और गुरनूर बराड़ को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक सफलता हाथ लगी। जबकि कुलदीप यादव ने अपने 8 ओवर के स्‍पेल में 73 रन खर्चे और कोई विकेट भी नहीं ले सके।