ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे पर्थ में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बैटिंग और बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने 33.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 131 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।