13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी बल्लेबाज सऊद शकील के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 2009 के बाद ऐसा हुआ पहली बार

पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 90 से ज्यादा रन बनाकर आउट हुए। जानें उनका अनचाहा रिकॉर्ड और मैच का पूरा हाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:03 PM IST

Saud Shakeel unwanted Test cricket record

पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील । (Photo- ICC)

Saud Shakeel Unwanted Test Record: पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। वह मैच की दोनों पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। पहली पारी में उन्होंने 93 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 97 रन बनाकर आउट हुए। वह दोनों बार शतक से चूक गए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

2009 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक पांच बल्लेबाज एक ही मैच की दोनों पारियों में 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं। इस सूची में श्रीलंका के महेला जयवर्धने, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज, इंग्लैंड के फ्रैंक वूली और ऑस्ट्रेलिया के क्लेम हिल शामिल हैं।

जयवर्धने 2009 में 92 और 96 रन बनाकर आउट हुए थे। ग्रीनिज ने दो बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे। वह 1977 में 91 और 97 रन बनाए थे। वहीं, 1980 में वह 91 और 96 रन पर आउट हुए थे। वूली ने 1921 में 95 और 93 रन बनाए थे। क्लेम हिल 1902 में 98 और 97 रन बनाकर आउट हुए थे। सऊद शकील 2009 के बाद ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट ड्रॉ

रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पाकिस्तान ने दूसरी पारी 84.5 ओवर में आठ विकेट पर 284 रन बनाकर घोषित की। इससे टीम की कुल बढ़त 272 रन हो गई। इसके बाद दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जताई। दूसरी पारी में सउदी शकील ने 210 गेंदों पर 97 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे। लाहिरू कुमारा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। रजाुल्लाह 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए। पाकिस्तान ने 434/9 पर पारी घोषित की थी। इस तरह श्रीलंका को 12 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान के डेब्यू गेंदबाज साकिब खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा और कप्तान कुसल मेंडिस ने शतक लगाए। दोनों के बीच 249 रन की साझेदारी हुई। कामिंदु मेंडिस ने भी 58 रन बनाए।

पाकिस्तान की पहली पारी में सउद शकील ने 93 रन बनाए थे। तैयब आरिफ ने 57, अराफात मिन्हास ने 52, मोहम्मद ताहा ने 51 और कप्तान बाबर आजम ने 50 रनों का योगदान दिया था।