Subramaniam Badrinath on Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार ऑलराउंडर अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। वह पहली बार पंजाब की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड 18 करोड़ रुपए में हुआ है। इस ट्रेड से पहले हार्दिक पंड्या के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की भी चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने बड़ा खुलासा किया है।