टीओआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फ्रेंचाइजी अक्षर पटेल को कप्तान बनाने से मना नहीं करना चाहती, लेकिन उन्हें यह काम जारी रखने के लिए मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि कैपिटल्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। हालांकि वे 2025 में प्लेऑफ के करीब पहुंच गए थे, लेकिन पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वे छठे स्थान पर रहे। वहीं, अक्षर का फॉर्म पिछले साल खराब रहा, उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 173 रन बनाए और 11 विकेट लिए। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षर कप्तान बने रहने में हिचकिचा रहे हैं।