11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान

Punjab Squad: पंजाब ने 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए रामदीप सिंह को कप्तान नियुक्त किया है। अंडर-19 एशिया कप के बाद युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत टीम से जुड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:35 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27

रमनदीप सिंह। (Photo- IANS)

Punjab squad for SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए पंजाब टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामदीप सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पंजाब की टीम में सलिल अरोड़ा, प्रभसिमरन सिंह, कृष्ण भगत और हरप्रीत बराड़ सहित आईपीएल में खेल चुके कई खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के भारत ए टीम से जुड़ने के बाद उनकी जगह सहज धवन को टीम में शामिल किया जाएगा। भारत ए की टीम 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हिस्सा लेगी।

पंजाब की टीम में विहान मल्होत्रा, इमांजोत सिंह चहल और उदय सहारण को भी शामिल किया गया है। इस सीजन पंजाब से जुड़कर चार रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। वहीं, शेर-ए-पंजाब टूर्नामेंट में प्रभावित करने वाले कार्तिक चड्ढा और विश्वनाथ प्रताप को भी टीम में जगह दी गई है।ॉ

किस ग्रुप में है पंजाब?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, रेलवे, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, सौराष्ट्र और बिहार की टीमें शामिल हैं। पंजाब की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को हरियाणा के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सुबह 9 बजे खेला जाएगा। इसके बाद पंजाब का सामना 16 नवंबर को दिल्ली से होगा।

पंजाब की टीम 18 नवंबर को सुबह 11 बजे रेलवे से भिड़ेगी, जबकि 20 नवंबर को सुबह 9 बजे उसका मुकाबला तमिलनाडु से होगा। इसके बाद पंजाब 22 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे जम्मू-कश्मीर और 24 नवंबर को सुबह 11 बजे सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 26 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे बिहार के खिलाफ खेलेगी। बता दें कि पंजाब ने 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके अलावा टीम चार बार उपविजेता भी रह चुकी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए पंजाब टीम

रामदीप सिंह (कप्तान), विश्वनाथ प्रताप, प्रभसिमरन सिंह (बाद में उनकी जगह सहज धवन लेंगे), विहान मल्होत्रा, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रघु शर्मा, हरप्रीत बराड़, साहिल भास्कर, कार्तिक चड्ढा, इमांजोत सिंह चहल, सुखदीप बाजवा, जशन जिंदल, कृष्ण भगत और उमेश यादव।