सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी का खिताब तो जीत चुकी है, लेकिन अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत पाई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र को एलीट ग्रुप-बी में बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे और तमिलनाडु के साथ रखा गया है। सौराष्ट्र की टीम अपने सभी लीग मुकाबले इंदौर में खेलेगी।