यह आइडिया सबसे पहले ललित मोदी ने दिया था, जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जनवरी की विंडो की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराते हुए कहा कि मेरा नजरिया यह है कि हमें अक्टूबर से अप्रैल के आखिर तक का सबसे अच्छा विंडो पहचानना चाहिए। जनवरी उस रेंज में एक ठोस शुरुआती प्रपोजल है। मोदी ने कहा था कि मैं सात महीने तक बिना रुके सिर्फ आईपीएल क्रिकेट की मांग नहीं कर रहा हूं। हमें असल फिक्स्चर, वेन्यू, ट्रैवल की जरूरतों और प्लेयर कमिटमेंट्स पर बैठकर सीजन को ठीक से डिजाइन करना होगा।