scriptलव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध मौत, घरवालों ने कहा मिर्गी आई, इधर शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हैरान | Suspicious death of a girl who did love marriage in Balod | Patrika News
बालोद

लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध मौत, घरवालों ने कहा मिर्गी आई, इधर शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हैरान

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका को सुबह देखा गया तो साड़ी में थी। बाद में शर्ट एवं लोअर पहना दिया गया है। उसने 3 वर्ष पूर्व कुलेश्वर से प्रेम विवाह किया था।

बालोदJan 19, 2022 / 08:15 am

Dakshi Sahu

लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध मौत, घरवालों ने कहा मिर्गी आई, इधर शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हैरान

लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध मौत, घरवालों ने कहा मिर्गी आई, इधर शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हैरान

बालोद/देवरीबंगला. बालोद जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना जिले के देवरीबंगला की है। जहां गायत्री मंदिर चौक में रहने वाले लीलाधर देवांगन की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों के अनुसार युवती को रात 4 बजे के लगभग मिर्गी का दौर आया था। देवरी पुलिस के अनुसार लीलाधर देवांगन के पुत्र कुलेश्वर देवांगन की पत्नी किरण साहू (25) की मौत मिर्गी से हुई है।
शरीर पर चोट के निशान, नाक से निकला था खून
शरीर पर चोट के निशान एवं नाक से खून भी बहा था। उसका 2 वर्ष का पुत्र है। रात में घर पर उसके पति के साथ सास एवं ससुर थे। शव का पंचनामा नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने किया। नवागांव निवासी मृतका के पिता दिलीप कुमार साहू एवं माता मोतिन बाई ने बताया कि उनकी बेटी के साथ रात में मारपीट हुई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। नाक से खून भी बहा है।
सुबह साड़ी में देखा था ग्रामीणों ने
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका को सुबह देखा गया तो साड़ी में थी। बाद में शर्ट एवं लोअर पहना दिया गया है। उसने 3 वर्ष पूर्व कुलेश्वर से प्रेम विवाहग्रामीणों ने बताया कि मृतका को सुबह देखा गया तो साड़ी में थी। बाद में शर्ट एवं लोअर पहना दिया गया है। उसने 3 वर्ष पूर्व कुलेश्वर से प्रेम विवाह किया था। किया था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडीलोहारा भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
एक ही गांव के दो लोगों का शव और नरकंकाल मिला
बालोद जिले में दो अलग-अलग जगहों पर एक ही गांव के दो व्यक्तियों का शव व नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों शव ग्राम देवरभाट के ग्रामीण के हैं। जो कुछ दिनों पहले घर से गायब हो गए थे। इसमें से शंभू राम (55) का नरकंकाल तालगांव जंगल में मिला। पहर सिंह भुआर्य की लाश हीरापुर एनीकट में मिला। शंभूराम दिसंबर से गायब था। दोनों की पहचान कपड़े से हुई। मामले की जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

Home / Balod / लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध मौत, घरवालों ने कहा मिर्गी आई, इधर शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो