scriptयहां के शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में फिसड्डी | The teacher here is missing mathematics, science and English | Patrika News
बालोद

यहां के शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में फिसड्डी

जिले के शिक्षा विभाग और पढ़ाई का बुरा हाल है। शिक्षा का स्तर कैसा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में बिना पढ़ाई किए शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

बालोदFeb 02, 2019 / 11:42 pm

Chandra Kishor Deshmukh

balod patrika

यहां के शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में फिसड्डी

बालोद @ patrika . जिले के शिक्षा विभाग और पढ़ाई का बुरा हाल है। शिक्षा का स्तर कैसा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में बिना पढ़ाई किए शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।
जिले के विभिन्न स्कूलों में जिन शिक्षकों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट नहीं किए है ऐसे शिक्षक इन विषयों को पढ़ा रहे है। राज्य शिक्षा मिशन ने भी मान लिया है कि जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी ठीक से पढ़ाना नहीं आता और बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं।
शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स करने के निर्देश
@ patrika . स्कूलों में इन विषयों को बच्चों को ठीक से पढऩा भी नहीं आता। शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना कार्यालय ने तो ऐसे शिक्षकों को अब ऑनलाइन कोर्स करने के निर्देश दिए है। जिसके लिए स्कूल के प्राचार्य और ऐसे शिक्षकों का संपर्क सूत्र मांगे है।
बच्चों को सही तरीके से पढऩे नहीं आता, गंभीर चिंतन का विषय
मिली जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय ने जिले के 257 शिक्षकों के नाम सहित सूची भेजी है। सूची में गणित, अंग्रेजी औ विज्ञान ठीक से पढ़ाने नहीं आने वाले शिक्षकों के नाम शामिल है। यही नहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि इनकी कमजोर तरीके से पढ़ाई के कारण स्कूली बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी सही तरीके से पढऩे नहीं आता जो गंभीर चिंतन का विषय है।
युक्तियुक्तकरण के तहत रुक गए थे शिक्षक
जानकारी के मुताबिक चार साल पहले जब शासन ने युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों को इधर से उधर किया था। इसमें कई शिक्षकोंं ने जिसे गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में पढ़ाई नहीं की वे भी मजबूरी में इन विषय की पढ़ाई करा रहे थे। गणित अंग्रेजी और विज्ञान में बच्चों की कमजोर स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन कोर्स करने के निर्देश दिए है। इसकी तैयारी भी चल रही है।
130 विज्ञान, 65 अंग्रेजी, 62 गणित शिक्षकों की सूची राज्य शासन को भेजी है
बता दें कि जिले में 410 मिडिल स्कूल है। इन स्कूलों के कुल 257 शिक्षकों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय ने भेजी है। जिसमें 130 विज्ञान, 65 अंग्रेजी व 63 गणित विषय के शिक्षकों की सूची है। @ patrika . राज्य परियोजना ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि इन शिक्षकों को इन विषयों पर कोर्स करने की जरूरत है। इन विषय को ये ठीक से पढ़ा नहीं पा रहे हैं। अब ऑनलाइन कोर्स कराकर स्थिति सुधारेंगे।

Home / Balod / यहां के शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में फिसड्डी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो