बालोद

पैसा भी नहीं आया काम, ज्यादा खर्च के बाद भी ये तीन दिग्गज हार गए चुनाव, जानिए क्यों

जिले के तीनों विधानसभाओं में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में किए खर्च की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है। चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा खर्च किए हैं उसी को हार झेलना पड़ा है।

बालोदJan 14, 2019 / 12:37 am

Chandra Kishor Deshmukh

ज्यादा खर्च करने के बाद भी इन प्रत्याशियों को मिली पराजय

बालोद @ patrika. दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभाओं में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में किए खर्च की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है। पर चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा खर्च किए हैं उसी को हार झेलना पड़ा है। जिले के तीनों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी तक लगा दी थी। जीतने के लिए लाखों रुपए खर्च किए, पर भी जनता का मन जीत नहीं पाए।

परिवर्तन की लहर ने बनाई कांग्रेस की सरकार
इधर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी प्रचार में खर्च किए, पर परिवर्तन की लहर ने तीनों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीतकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाई। बीते दिनों जिले के सभी प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को आय-व्यय की जानकारी दे दी है।

सबसे अधिक खर्च किए भाजपा के पवन ने 1787785
संजारी-बालोद में भाजपा के प्रत्याशी पवन साहू ने सबसे ज्यादा 17 लाख 87 हजार 7 सौ 85 रुपए खर्च किए हंै। दूसरे नंबर पर जोगी कांग्रेस के अर्जुन हिरवानी ने 17 लाख 9 हजार 187 रुपए खर्च किए। इधर कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने पूरे चुनाव में 14 लाख 87 हजार 3 सौ 27 रुपए खर्च किए और चुनाव जीत गईं। @ patrika साथ ही अन्य प्रत्याशियों में कामनी ध्रुव ने 660794 रुपए, मनोज सोरी 28700, रेणु यादव 300000, रोहित निषाद 132614, घनश्याम ठाकुर ने 19500 व भूपेश कुमार ने 204020 रुपए खर्च किए। यहां सबसे कम निर्दलीय घनश्याम ने राशि खर्च की।

गुंडरदेही में दीपक ने 21 लाख, तो कुंवर सिंह ने किए 16 लाख खर्च
गुंडरदेही विधानसभा में सबसे ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी दीपक साहू ने 21 लाख 13 हजार 2 सौ 15 रुपए खर्च किए। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवरसिंह निषाद ने 16 लाख 60 हजार 472 रुपए खर्च कर चुनाव जीते। @ patrika जोगी कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने इस चुनाव में 8 लाख 93 हजार 6 सौ 86 रुपए खर्च किए हैं। अन्य में सबसे कम 33565 रुपए खर्च निर्दलीय बुधे लाल ने किया।

डौंडीलोहारा में लाल महेंद्र ने 18 लाख, तो अनिला ने किए 15 लाख
डौंडीलोहारा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी लाल महेंद्र टेकाम ने जमकर खर्च किए है। चुनाव में इस प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 18 लाख 45 हजार 7 सौ 87 रुपए खर्च किए। वहीं कांग्रेस की अनिला भेडिय़ा ने चुनाव में 15 लाख 27 हजार 8 सौ 66 रुपए खर्च कर चुनाव जीतीं। @ patrika इधर कांग्रेस से बागी हुए देवलाल ठाकुर ने भी इस चुनाव में 9 लाख 14 हजार 6 सौ 25 रुपए खर्च किए। इस विधानसभा में सबसे कम निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वरी कोठारी ने 21 हजार 500 रुपए खर्च किए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.