scriptVideo: भारत की सबसे अनोखी शादी, जीवनभर साथ निभाने 7 की जगह लिए 8 फेरे, जानिए क्या था 8 वां वचन | World's most unique wedding balod gunderdehi | Patrika News
बालोद

Video: भारत की सबसे अनोखी शादी, जीवनभर साथ निभाने 7 की जगह लिए 8 फेरे, जानिए क्या था 8 वां वचन

चाराभाठा में हुई शादी में वर-वधु ने आठ फेरे लिए। आठवां फेरा लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान करने का लिया।

बालोदApr 14, 2019 / 05:17 pm

Dakshi Sahu

patrika

दुनिया की सबसे अनोखी शादी, जीवनभर साथ निभाने लिए आठ फेरे, जानिए क्या था 8वां वचन

बालोद. गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चाराभाठा में दुनिया की सबसे अनोखी शादी हुई। शादी में दूल्हा-दुल्हन जीवनभर साथ निभाने के लिए सात फेरे लेते है। चाराभाठा में हुई शादी में वर-वधु ने आठ फेरे लिए। आठवां फेरा लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान करने का लिया। वहीं मंडप भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मंडप पर मेरा वोट मेरा देश, आओ मिलकर मतदान करे स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए थे।
हाथों में मेहंदी भी बनाई 100 फीसदी मतदान की
शादी में दुल्हन अपने हाथों में 100 फीसदी मतदान की मेहंदी बनाई थी। इतना ही नहीं दुल्हन के परिजनों ने भी अपने हाथों में 100 फीसदी मतदान की मेहंदी लगाए थे। ये अब तक की सबसे अनोखी शादी है। जिसे लोगों ने वर-वधु के इस प्रयास की जमकर सराहना की और 100 फीसदी मतदान करने की शपथ भी लिए।
दहेज में दिए सात पौधे
ग्राम हल्दी के वर मनीष पिता विनोद साहू और चाराभाठा की वधु तेजश्वरी पिता मानसिंह को पर्यावरण प्रेमी टीम ने दहेज में सात पौधे दिए। विदाई के पहले वधु ने अपने मायके व ससुराल के सदस्यों के अलावा शादी में आए सभी मेहमानों को मतदान के लिए शपथ दिलवाई। इस अनोखाी शादी में सहयोग करने जिले के पर्यावरण टीम के प्रेमी भोज साहू, विरेंद्र सिंह व सुरेश बघेल मौजूद थे।
जानिए क्या कहा वधु ने
वधु तेजेश्वरी का कहना है कि मंै अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती हुं। इसलिए अपने शादी में आठवां फेरा लेकर लोगो को शतप्रतिशत व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास की। इस पहले में पर्यावरण प्रेमी टीम ने भी पूरा सहयोग दिया। साथ ही पर्यावरण टीम ने दहेज में 7 पौधे दिए है, जिसे हमेशा सहेज कर रखूंगी।

Home / Balod / Video: भारत की सबसे अनोखी शादी, जीवनभर साथ निभाने 7 की जगह लिए 8 फेरे, जानिए क्या था 8 वां वचन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो