scriptवेस्ट से बनेगा बेस्ट फर्टिलाइजर, नए साल से बाजार में दस्तक की तैयारी | Best fertilizer made from waste and garbage | Patrika News
बलोदा बाज़ार

वेस्ट से बनेगा बेस्ट फर्टिलाइजर, नए साल से बाजार में दस्तक की तैयारी

– नगरपालिका की आय का बनेगा जरिया- उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा लाभ

बलोदा बाज़ारDec 05, 2020 / 08:26 pm

Ashish Gupta

fertilizer.jpg
भाटापारा. नालियों से निकलने वाला कचरा भी अब यह नगर पालिका की आय का जरिया बनने जा रहा है। रावणभाठा मैदान में इसके लिए न केवल जगह बनाई जा चुकी है, बल्कि उत्पादन का प्रारंभिक साधन पिट्स भी बनाया जा चुका है। प्रयास इस बात का है कि यहां से बन कर निकलने वाला उत्पादन नए साल के शुरू के महीने में बाजार में पहुंच बना ले।
महानगरों की तर्ज पर नालियों से निकलने वाला रोज का कचरा से अब नगर पालिका ने भी बेस्ट फर्टिलाइजर बनाने का काम चालू कर दिया है। इससे आय तो बढ़ेगी ही साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट भी किया जा सकेगा,जो अब तक पालिका के लिए मुसीबत बनता रहा है। वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के तहत शुरू किए जा रहे। इस काम से किचन गार्डन और शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा।

अंधविश्वास! भूत-प्रेत के चक्कर में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

इसलिए फर्टिलाइजर प्रोडक्शन
जिस गति से शहर की आबादी बढ़ रही है उसी गति से कालोनियां और लघु व मध्यम उद्योगों की स्थापना भी हो रही है, लेकिन इनसे निकलने वाला वेस्ट अभी तक मुसीबत और समस्या ही बनता रहा है। सफाई के बाद शहर से हर रोज डेढ़ से दो टन के आसपास निकलने वाले वेस्ट को आबादी से दूर डंप किया जाता है। यह काम रावणभाठा मैदान या बलौदा बाजार मार्ग से लगे मैदान में किया जा रहा है। नई योजना के बाद अब इन सब से छुटकारा पाया जा सकेगा।

रावणभाठा मैदान में काम हुआ चालू
पालिका प्रशासन ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के तहत कचरा से खाद बनाने का जो काम चालू करने की योजना बनाई है, उसके लिए रावणभाठा मैदान में निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। 20 पिट्स में अर्थ वर्म डाले जा चुके हैं। रोजाना निकलने वाला वेस्ट भी इसमें डाला जाने लगा है। कुल तीन लाख की लागत से बने यह 20 पिट्स अगले महीने याने नए साल से फर्टिलाइजर देने लगेंगे। उत्पादन का लक्ष्य जनवरी में ही तय किए जाने की योजना है, क्योंकि उत्पादन की पहली खेप से ही यह जानकारी मिल सकेगी कि प्रतिदिन के वेस्ट से कितनी मात्रा में फर्टिलाइजर बनाई जा सकती है।

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला फरार आरोपी 6 साल बाद बाद हुआ गिरफ्तार

इनको दी जिम्मेदारी
वेस्ट से बेस्ट फर्टिलाइजर बनाने की पूरी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन ने महिला स्व सहायता समूह को दे दी है। उत्पादन स्थल तक कचरा पहुंचाने की जिम्मेदारी पालिका की होगी। साथ ही अयोग्य अपशिष्ट अलग करने का काम भी पालिका ही करेगी। महिला स्व सहायता समूह इस तरह मिलने वाला योग्य अपशिष्ट से खाद बनाने का काम संभालेगा।

नए साल में दस्तक
इस तरह कई चरणों से गुजरने के बाद बनने वाला फर्टिलाइजर अगले माह याने जनवरी 2021 में बाजार में दस्तक दे देगा। पालिका और समूह के फैसले के बाद जो उत्पादन बाजार पहुंचेगा वह 8 रुपए किलो की दर पर विक्रय किया जा सकेगा। पालिका और समूह को भरोसा है कि वेस्ट से जो खाद बनने जा रही है, वह हर फसल के लिए लाभदायक होगी, क्योंकि इसे बनाने के लिए उर्वरक विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है।

नशे के आदि शिक्षक ने की मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या

भाटापारा नगर पालिका परिषद के सीएमओ आशीष तिवारी ने कहा, वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के मुताबिक रावणभाठा मैदान में शहर से निकलने वाले प्रतिदिन लगभग डेढ़ टन कचरा से फर्टिलाइजर बनाया जाएगा। रावणभाठा मैदान में इसके लिए जरूरी संसाधनों के जरिए यह काम चालू किया जा चुका है। अगले महीने से यह उर्वरक के रूप में बाजार तक पहुंचाए जाने का प्रयास है।

Home / Baloda Bazar / वेस्ट से बनेगा बेस्ट फर्टिलाइजर, नए साल से बाजार में दस्तक की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो