scriptFB फ्रेंड के साथ शहर घूमने आयी थी लड़की, दोस्त ने खिला दी बेहोशी की दवा और फिर किया… | Facebook friend rape a girl in Raipur | Patrika News
बलोदा बाज़ार

FB फ्रेंड के साथ शहर घूमने आयी थी लड़की, दोस्त ने खिला दी बेहोशी की दवा और फिर किया…

सोशल मीडिया (Social Media)पर अंजान लोगों से दोस्ती करने के बहुत ही खतरनाक अंजाम होता है। फेसबुक (Facebook)के माध्यम से दोस्ती करके बालात्कार (Rape)का एक और मामला सामने आया है।

बलोदा बाज़ारMay 16, 2019 / 03:32 pm

Anjalee Singh

Fb Friend

FB फ्रेंड के साथ शहर घूमने आयी थी लड़की, दोस्त ने खिला दी बेहोशी की दवा और फिर किया…

बलौदाबाजार. सोशल मीडिया (Social Media)पर अंजान लोगों से दोस्ती करने के बहुत ही खतरनाक अंजाम होता है। फेसबुक (Facebook) के माध्यम से दोस्ती करके बालात्कार (Rape)का एक और मामला सामने आया है। लड़के ने पहले fb पर लड़की से दोस्ती की। उसे धीरे-धीरे अपनी बातों में फंसाया। एक दिन उसे घुमाने शहर ले आया और नींद की गोलियां खिला दी। उसके बाद…

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदाबाजार में रहने वाली लड़की की फेसबुक पर प्रशांत चौधरी नाम के लड़के से दोस्ती हो गई। फेसबुक पर बात करते करते दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी। कुछ दिनों में दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद लड़के ने उसे साथ में घूमने चलने का आग्रह किया। लड़की ने उसकी बात मान ली। दोनों बलौदाबाजार से रायपुर घूमने आए।

कुछ देर घूमने के बाद लड़का लड़की को रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में ले बहाने से ले गया। वहां उसने लड़की को धोखे से नींद की गोलियां खिला दी। लड़की के बेहोश होते ही लड़के ने मौके का फायदा उठाते हुए उसका बलात्कार कर दिया। उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

सुबह जब लड़की की आंख खुली तो उसका सब कुछ लूट चुका था। फिर उसने जैसे तैसे खुद को संभाला और गंज थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।

Home / Baloda Bazar / FB फ्रेंड के साथ शहर घूमने आयी थी लड़की, दोस्त ने खिला दी बेहोशी की दवा और फिर किया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो