बलोदा बाज़ार

घर लौट रहे पति-पत्नी को रास्ते में डंडे से पीटने लगा युवक, जान बचाने भागे तो महिला को पकड़कर ले गया जंगल फिर…

एक अज्ञात युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

बलोदा बाज़ारSep 26, 2018 / 03:42 pm

Deepak Sahu

घर लौट रहे पति-पत्नी पर अचानक युवक ने डंडे से पीटा, जान बचाने भागे तो महिला को पकड़कर ले गया जंगल फिर…

मैनपुर. छत्तीसगढ़ के एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक अज्ञात युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। दरअसल, एक महिला अपने पति के साथ मायके से अपने ससुराल जा रही थी। अचानक जंगल के पास एक युवक ने महिला के पति पर डंडे से वार कर दी। इससे दोनों घबरा कर भागने लगे। पति पत्नी जंगल में अलग – अलग भागे तो युवक ने महिला को पकड़कर मार पीट की और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
READ MORE: पति के साथ बैडरूम में सो रही थी महिला तभी अचानक छूने लगा कोई शरीर के अंग, आंखे खोली तो सामने था….

पति पत्नी पर अचानक डंडे से किया वार
यह मामला छत्तीसगढ़ में मैनपुर की है। मैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर दिन सोमवार दोपहर 3-4 बजे ग्राम बेहराडीह निवासी एक अधेड़ महिला अपने पति के साथ साइकिल में सवार होकर माइके से भाठीगढ़ पथर्री जंगल रास्ता होते हुए ससुराल जा रही थी।तभी जंगल में छिपकर बैठे एक अज्ञात 20-22 वर्षीय युवक ने डंडे से पति और पत्नी पर अचानक वार कर दिया।

READ MORE: स्कूल कपल को रोमांस करते हुए पकड़ लिया 2 युवकों ने, फिर बॉयफ्रेंड से बोले – अब हम करेंगे और तुम देखोगे

जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
जान बचाने पति-पत्नी जंगल के भीतर अलग-अलग भागे तो आरोपी युवक ने महिला से मारपीट करते हुए जंगल के भीतर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए।पति और पत्नी जब घंटों बाद एक-दूसरे को ढूंढते मिले, तो पत्नी ने अपने पति को अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी।

READ MORE: रोते हुए थाने पहुंची नाबालिग लड़की, पीठ दिखाकर बोली- दुष्कर्म के बाद BF ने किया ये हाल

मंगलवार को मैनपुर थाने में पहुंचकर पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा अपराध 96/18 धारा 323,376 कायम कर अज्ञात आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Home / Baloda Bazar / घर लौट रहे पति-पत्नी को रास्ते में डंडे से पीटने लगा युवक, जान बचाने भागे तो महिला को पकड़कर ले गया जंगल फिर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.