scriptमहिला की बिस्तर में पड़ी थी लाश, ये सब देख किराएदार का मुंह खुला का खुला रह गया | woman found dead body in room Baloda Bazar district | Patrika News

महिला की बिस्तर में पड़ी थी लाश, ये सब देख किराएदार का मुंह खुला का खुला रह गया

locationबलोदा बाज़ारPublished: May 26, 2018 05:11:32 pm

इसे सबसे पहले उसी मकान में निवासरत किराएदार प्रेमलाल सेन ने देखा

CG News

महिला की बिस्तर में पड़ी थी लाश, ये सब देख किराएदार का मुंह खुला का खुला रह गया

बलौदाबाजार. जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत महिला कर्मी बिन्दु ध्रुव अपने निवास में मृत अवस्था में मिली। इसे सबसे पहले उसी मकान में निवासरत किराएदार प्रेमलाल सेन ने देखा। सुबह करीब 10 बजे सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना में मृतका के पति पर हत्या की शंका जताई गई है। जो घटना स्थल से फरार थे।
जानकारी के अनुसार बिन्दु ध्रुव (36) बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थी। जो हाईस्कूल के सामने घर में अपने पति खिलावन दास और बेटा राज (16) के साथ किराए से रहती थी। प्रथम तल पर रहने वाले प्रेमलाल सेन ने शुक्रवार सुबह जब मोटर पम्प चालू करने के लिए आवाज लगाई तो नीचे से कोई जवाब नहीं मिला। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब प्रेमलाल सेन ने ब्लॉक के पास जाकर आवाज कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर झांकने पर कमरे के बिस्तर में बिन्दु ध्रुव की लाश पड़ी मिली। प्रेमलाल सेन ने इसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली को दी। इसके बाद कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मंडला (म.प्र.) में रहने वाले मृतका के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पति पर हत्या का शक
मृतका के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि खिलावन दास मृतका बिन्दु ध्रुव का दूसरा पति है। वह ग्राम भद्रापाली का रहने वाला है। बिन्दु ध्रुव मूल रूप से मंडला (मप्र) की रहने वाली है। ड्रायवरी का काम करने वाला खिलावन अक्सर घर से गायब रहता था, लेकिन जब भी वह घर आता था तो खिलावन और मृतका के बीच वाद-विवाद व मारपीट भी होते रहती थी। गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आस-पड़ोस के लोगों ने जब दोनों को समझाइश देकर शांत कराया, तो लगभग शाम 7 बजे दोनों घर के अंदर चले गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह से खिलावन गायब है। घर के मुख्य गेट में ताला बंद रहने के बावजूद खिलावन के गायब होने पर शंका जाहिर करते हुए बताया लोगों ने बताया कि वह दीवाल फांदकर भाग गया होगा। पड़ोसियों द्वारा खिलावन के इस प्रकार फरार होने पर उस पर हत्या कर फरार होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जानकारी देने से बचती रही
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मृतका बिन्दु ध्रुव के पड़ोसियों से लेकर न्यायालयीन कर्मचारियों को भी हो गई थी। बावजूद इसके पुलिस विभाग घटना के संबंध में शुक्रवार शाम तक जानकारी देने से बचती रही। सिटी कोतवाली प्रभारी रामअवतार ध्रुव से हत्या के संबंध में जानकारी मांगने पर बताया कि घटना के संबंध में मृतका के परिजनों को खबर दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा और पीएम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो