25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balrampur / Update : रात में लड़कों के साथ पकड़ी गईं थीं आश्रम से निकलीं 4 छात्राएं, ग्रामीणों ने की पिटाई

Update : रात में लड़कों के साथ पकड़ी गईं थीं आश्रम से निकलीं 4 छात्राएं, ग्रामीणों ने की पिटाई

लड़कों के साथ सियाबली सहित अन्य ग्रामीणों ने देख लिया था छात्राओं को, हॉस्टल अधीक्षका को भी नहीं थी खबर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Nov 2017, 7:54 PM IST

Korva hostel

Korva hostel

Ambikapur/राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर खुठनपारा में पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर संचालित है। यहां से रविवार की शाम साप्ताहिक बाजार जाने के नाम पर ४ छात्राएं निकली थीं। चारों देर रात तक वापस नही लौटीं। इसकी भनक तक हॉस्टल अधीक्षिका को नहीं थी। इधर छात्राओं को खुठनपारा के ही ग्रामीणों ने 4 लड़कों के साथ देखा तो उन्हें शंका हुई।

इसके बाद उन्होंने युवकों की धुनाई कर दी। इससे युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद गांव के ही सियाबली ने छात्राओं को अपने घर में रखा और खाना खिलाया। सुबह उसने छात्राओं को आश्रम के बाहर छोड़ दिया, लेकिन छात्राएं उस समय आश्रम में नहीं घुसीं। शाम 5 बजे 10वीं की 3 छात्राएं पहुंचीं जबकि 5वीं कक्षा की एक छात्रा नहीं आई। इसकी जानकारी जब अधीक्षिका को लगी तो छात्रा को परिसर में लाया गया।


राजपुर के खुठनपारा में संचालित पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा पहली से 10वीं तक की छात्राएं रहती हैं। परिसर में कुल 255 छात्राएं अध्यनरत है। रविवार को साप्ताहिक बाजार जाने के नाम पर एक दर्जन छात्राएं निकली थीं। इसमें से 8 छात्राएं लौट आईं लेकिन 10वीं की 3 तथा 5वीं कक्षा की एक छात्रा वापस नहीं लौटी।

इसकी भनक भी हॉस्टल अधीक्षिका को नहीं थी। बताया जा रहा है कि आश्रम परिसर से करीब 100 मीटर दूर रात में करीब 9 बजे चारों छात्राएं व ग्राम पतरापारा के ४ युवकों को ग्रामीण सियाबली राम ने देख लिया। उसने अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर युवकों को दबोचा तथा उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

इधर सियाबली ने चारों छात्राओ को अपने घर लाकर खाना खिलाया और रातभर अपने घर रखा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे चारों छात्राओं को स्कूल परिसर बाहर तक छोड़ दिया, लेकिन छात्राएं स्कूल परिसर नही पहुचीं। सोमवार को जब मीडियाकर्मियों ने मंडल सयोजक केके जायसवाल से छात्राओं के गायब होने के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने तत्काल मोबाइल पर हॉस्टल अधीक्षिका जेरमिना मिंज से इसकी जानकारी ली। उसके बाद मामले की खबर प्रशासन तक पहुंची। इधर सोमवार की शाम 5 बजे कक्षा 10वीं की ३ छात्राएं परिसर पहुच गईं जबकि 5वीं की छात्रा को मंडल सयोजक व अधीक्षिका द्वारा घर से लाया गया। इसकी जानकारी लगने पर एसआई यूसुफ लकड़ा ने हॉस्टल पहुंचकर पूछताछ की।


नियम-कानून ताक पर
पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में गेट में आवक-जावक का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। छात्राएं परिसर से कब और कहां जा रही हैं ये अधीक्षिका तक को मालूम नहीं है। 6 माह पूर्व पहाड़ी कोरवा कन्या परिसर में आधा दर्जन युवक बाउंड्रीवाल फांदकर भीतर प्रवेश किया था। रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। उस समय आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी।


पति के साथ आश्रम में रहती है अधीक्षिका
प्रशासन का निर्देश है कि बालिका छात्रा आवासीय परिसर में एक साथ पत्नी-पति नही रह सकते, मगर नियम और कानून को ताक में रख कर पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में दोनों एक साथ रह रहे है। इस कारण छात्राओ में गलत प्रभाव पड़ रहा है। पूर्व में पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में २ गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। वतर्मान में एक भी नही है।


मीडिया से मिली जानकारी
मुझे पता नही था मीडिया वालों से जानकारी मिली है । उसके बाद पता कर एक छात्रा को घर से परिसर लाया गया। ३ छात्राएं शाम 5 बजे परिसर वापस आ गई हैं। चारों ठीक हैं।
केके जायसवाल, मण्डल सयोजक


परिजनों के साथ गईं थी बाजार
अपने परिजनों के साथ साप्ताहिक बाजार गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं पहुंचे थे। सोमवार को करीब 5 बजे तीन छात्राएं वापस आ गई थीं। एक को घर से वापस लाया गया।
जेरमिना मिंज, अधीक्षिका, पहाड़ी कोरवा कन्या परिसर, राजपुर