script2 महिलाएं खेत में तोड़ रही थीं मूंग की फसल, अचानक आसमान से एक के ऊपर इस रूप में गिरी मौत | Old age women death from sky lightning | Patrika News

2 महिलाएं खेत में तोड़ रही थीं मूंग की फसल, अचानक आसमान से एक के ऊपर इस रूप में गिरी मौत

locationबलरामपुरPublished: Jun 02, 2019 08:49:02 pm

दूसरी महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज, परिजनों में पसर गया मातम

Dead body

Women dead body

रामानुजगंज. 2 महिलाएं अपने खेत में रविवार की शाम मूंग की फसल तोड़ रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर बुजुर्ग महिला की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भंवरमाल निवासी सावित्री पति गिरवर मांझी 65 वर्ष और संध्या पति विनोद 40 वर्ष रविवार की शाम 4 बजे खेत में मूंग की फसल तोड़ रही थी।
इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरु हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली दोनों पर गिर गई। इससे सावित्री इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह एवं सरपंच नेपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो