scriptसीएम योगी का शासन अंग्रेजों से भी खराब : कांग्रेस जिलाध्यक्ष | Balrampur Congress District President Anuj Singh CM Yogi British Poor | Patrika News
बलरामपुर

सीएम योगी का शासन अंग्रेजों से भी खराब : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

– किसान बचाओ गाय बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियो को जबरन रोका- पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन को किया गिरफ्तार

बलरामपुरDec 28, 2020 / 05:34 pm

Mahendra Pratap

सीएम योगी का शासन अंग्रेजों से भी खराब : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सीएम योगी का शासन अंग्रेजों से भी खराब : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

बलरामपुर. कांग्रेस पार्टी के 136वां स्थापना दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि, काफी दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। देश में किसान मर रहे हैं। करीब 80 किसानों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में सीएम योगी का अंग्रेजों से भी खराब शासन चल रहा है, हम लोगों को गिरफ्तार करके सरकार इस आंदोलन को रोक नहीं सकती है।
नव वर्ष 2021 का जश्न मनाने के लिए यूपी सरकार की गाइडलाइंस जारी, कुछ गड़बड़ की तो खैर नहीं

बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहाकि, हम किसान बचाओ-गाय बचाओ पदयात्रा करेंगे। पर योगी और मोदी की सरकारें डर रहीं हैं, पुलिस को आगे करके हमें गिरफ़्तार कराया जा रहा है।और किसानों के समर्थन में चल रही इस यात्रा को रोक रहे हैं। बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित सेखुवा परमेश्वरी मंदिर पर कांग्रेस पार्टी ने 136वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा निकालने की कोशिश की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी जबरन गर्ल्स कॉलेज चौराहे पर पहुंच गए। पुलिस ने बिना परमीशन पैदल यात्रा निकाल रहे जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित करीब 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ भी जमकर नारेबाजी की।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yb135

Home / Balrampur / सीएम योगी का शासन अंग्रेजों से भी खराब : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो