scriptबालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ व आत्मरक्षा हेतु एसपी ने दिए ये टिप्स | july abhiyan for girls safety | Patrika News
बलरामपुर

बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ व आत्मरक्षा हेतु एसपी ने दिए ये टिप्स

1 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपदों में जुलाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है

बलरामपुरJul 01, 2019 / 05:30 pm

Anil Ankur

balrampur

बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ व आत्मरक्षा हेतु एसपी ने दिए टिप्स

बलरामपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपदों में जुलाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिसमें हाईस्कूल,इण्टर कालेज,डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक व टिप्स दिये जायेंगें। जुलाई अभियान का शुभारंभ फैजल डिग्री कालेज तुलसीपुर में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा/सुरक्षा से संबन्धित टिप्स बताये गये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेटियां किसी से कमजोर नहीं है, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। बेटियों को सशक्त करने के लिए जुलाई अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें बेटियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक व जानकारी प्रदान की जा रही है। महिलाओं/बेटियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध पर नो टाॅलरेन्स की नीति अपनाई जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी व महिला कल्याण विभाग के एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारो के बारे में एवं गुड टच, बैड टच तथा उनसे संबन्धित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा व विषम परिस्थितियों से कैसे निपटे आदि की जानकारी दी गई।

Home / Balrampur / बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ व आत्मरक्षा हेतु एसपी ने दिए ये टिप्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो