scriptइस बड़े सपा नेता ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है | ram govind chaudhary statement on bjp in balrampur | Patrika News
बलरामपुर

इस बड़े सपा नेता ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी उतरौला के ग्राम बरायल में बेगम हाशमी इंटर कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

बलरामपुरMay 15, 2018 / 02:16 pm

आकांक्षा सिंह

balrampur

बलरामपुर. प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी उतरौला के ग्राम बरायल में बेगम हाशमी इंटर कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भगवान राम भाजपा के ईष्टदेव नहीं बल्कि वोट देव हैं। चुनाव के समय ही भाजपाईयों को राम मंदिर की याद आती है। भाजपा शिक्षा के माध्यम से देश का भगवाकरण करना चाहती है। पाठ्यक्रम में उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जिन्होंने समाज व देश के लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं किया हैं। 2019 में यदि फिर भाजपा की सरकार बनी तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। अपरोक्ष रूप से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

भगवाकरण का लगाया आरोप

अपने सम्बोधन में राम गोविन्द चौधरी ने वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार पर शिक्षा के भगवाकरण का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। भाजपाईयों को भगवान राम की याद केवल चुनाव में आती है। भगवान राम भाजपा के ईष्ट देव नहीं बल्कि वोट देव हैं। पाठ्यक्रमों में बदलाव कर देश के भावी नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति व समाज का सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा से बेहतर राष्ट्र व समाज का निर्माण होता है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के लिए नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की सराहना की।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी हीरालाल यादव, एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, बैजनाथ दूबे, राकेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ ? पटेल, महासचिव इकबाल जावेद तमाम सपाई मौजूद रहे।

Home / Balrampur / इस बड़े सपा नेता ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो