scriptनशे में धुत देवर भाभी से बनाना चाहता था नाजायज सम्बंध, मना किया तो 6 साल की बेटी को बनाया निशाना | Devar wants illegal relation with Bhabhi | Patrika News
बांदा

नशे में धुत देवर भाभी से बनाना चाहता था नाजायज सम्बंध, मना किया तो 6 साल की बेटी को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

बांदाOct 28, 2019 / 08:28 pm

Hariom Dwivedi

Devar Bhabhi illegal relation

Demo Picture

बांदा. 20 वर्षीय देवर अपनी विधवा भाभी के जबरदस्ती नाजायज सम्बंध बनाने का प्रयास कर रहा था। भाभी ने मना किया तो उसने एक और नीच हरकत कर दी। आरोपित युवक ने छह साल की भतीजी के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी करने लगा। पीड़ित महिला ने आरोपित देवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उस दिन पीड़िता का देवर छोटन (20) शराब के नशे में धुत था। इस दौरान उसने परिवार की विधवा भाभी से नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने अवैध संबंध बनाने से इनकार किया तो उसने महिला की छह साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। आरोपित युवक की यह करतूत खुद बच्ची ने अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता मासूम को लेकर शहर कोतवाली पहुंची और आरोपित छोटन के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डीआईजी रेंज चित्रकूटधाम दीपक कुमार ने जब घटना का संज्ञान लिया और डिप्टी एसपी आलोक मिश्रा को तफ्तीश कर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो