scriptकेंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने पूछा प्रश्न- राहुल, प्रियंका गांधी झारखंड क्यूँ नहीं जाते? क्या राज़ है, चोरों को चाँदनी रात ज्यादा पसंद | Union Minister Sadhvi on congress government Rahul Priyanka Gandhi go to jharkhand | Patrika News
बांदा

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने पूछा प्रश्न- राहुल, प्रियंका गांधी झारखंड क्यूँ नहीं जाते? क्या राज़ है, चोरों को चाँदनी रात ज्यादा पसंद

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर खूब कमेन्ट किए। उन्होने विपक्षियों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, चोर को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती, उसे अंधेरा अच्छा लगता है, इसी वजह से कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को भाजपा सरकार पसंद नहीं आ रही है, क्योंकि ये अब एक ही तरह के हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस शासित राज्यो में सुधार करने के बजाए वो दूसरे राज्यों में घूम रही हैं।

बांदाSep 06, 2022 / 03:35 pm

Dinesh Mishra

Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti on Priyankga Gandhi in Jharkhand

Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti on Priyankga Gandhi in Jharkhand

झारखंड में कांग्रेस की सरकार है फिर भी वो वहाँ हालात संभाल नहीं पा रही हैं। झारखंड में अपराध बढ़ रहा है। झारखंड में बेटियों के साथ जिस तरह से अपराध हुआ उसके बाद अब प्रियंका गांधी कहां बैठी हैं? उन्हें वहाँ जाकर धरना देना चाहिए। बीजेपी शासित राज्यों में या यूपी में ऐसी कोई घटना होती तो प्रियंका गांधी आंदोलन करने पहुंच जाते, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहीं ऐसी घटनाओं पर यह लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने परिवार नियोजन को लेकर भी बात कही। जनसंख्या रोकने के लिए परिवार नियोजन बहुत ही जरूरी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, दोनों को ही जन संख्या बढ्ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए।
यह भी पढे: प्रयागराज संगम में 5 कोस तक सभी जगह मांस, मदिरा पर प्रतिबंध लगाने के लिए संतों का प्रस्ताव पास
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, पिछले दिनों झारखंड में 4 दिन के अंदर दो बेटियों को मार दी गई, झारखंड में ही एक लड़की को ज़िंदा जलाया गया। जबकि एक अन्य लड़की को फांसी पर लटका दिया गया है। झारखंड में लगातार घटनाएँ हो रही हैं, पी में हर दूसरे तीसरे दिन हत्याएँ हो रही। लेकिन कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता वहाँ नहीं जा रहा। राजनीतिक पर्यटन पर आए दोनों भाई बहन अब कहाँ हैं? प्रियंका गांधी और इनकी पार्टी के लोग कहां छिपे बैठे हैं।
यह भी पढे: नेपाल ने छोड़ा पानी, घाघरा में आई बाढ़, गोंडा में 15 घर नदी में समाए, दर्जनों गांवों में सरयू का प्रकोप

पीएम मोदी के 20 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, पीएम मोदी पर लिखी किताब को पढ़कर इसे पढ़कर आप जान जाएंगे कि, इसे पार्टी के किसी नेता, कार्यकर्ता ने नहीं लिखा है।
पीएम मोदी के बारे में जिन्होंने किताब लिखी है। वह किसी पार्टी से सबंध नहीं रखते। यह वह लोग हैं जिन्होंने पीएम मोदी की राजनीति और उनके कार्यों की जानकारी रखी है। जो लोग खुद को बड़ा नेता मानते हैं उन्हें पीएम मोदी से सीखने की ज़रूरत है।

Home / Banda / केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने पूछा प्रश्न- राहुल, प्रियंका गांधी झारखंड क्यूँ नहीं जाते? क्या राज़ है, चोरों को चाँदनी रात ज्यादा पसंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो