scriptकर्नाटक में शुक्रवार को 16,068 नए संक्रमित | 16,068 new infected in Karnataka on Friday | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में शुक्रवार को 16,068 नए संक्रमित

22316 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 3221 नए संक्रमित

बैंगलोरJun 04, 2021 / 07:44 pm

Santosh kumar Pandey

covid_test_01.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में शुक्रवार को नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या रही। राज्य में जहां 16,068 नए संक्रमित हुए वहीं 22,316 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 280186 हो गए। वहीं संक्रमण से 364 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 10.66 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को बेंगलूरु शहरी जिले में 3221 नए मरीज मिले हैं। यहां 206 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 6220 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 208, बल्लारी जिले में 423, बेलगावी जिले में 792, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 429, बीदर जिले में 19, चामराजनगर जिले में 296, चिकबल्लापुर जिले में 400, चिकमगलूरु जिले में 595, चित्रदुर्ग जिले में 702, दक्षिण कन्नड़ जिले में 806, दावणगेरे जिले में 620, धारवाड़ जिले में 235, गदग जिले में 194, हासन जिले में 974, हावेरी जिले में 100, कलबुर्गी जिले में 46, कोडुगू जिले में 388, कोलार जिले में 304, कोप्पल जिले में 299, मंड्या जिले में 526 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 1265 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 1265, रायचूर जिले में 184, रामनगर जिले में 146, शिवमोग्गा जिले में 636, तुमकूरु जिले में 857, उडुपी जिले में 561, उत्तर कन्नड़ जिले में 559, विजयपुर जिले में 190 और यादगीर जिले में 93 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो