script240 टन प्राणवायु पहंची कर्नाटक | 240 ton Pranavayu reached Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

240 टन प्राणवायु पहंची कर्नाटक

दूसरी व तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस बेंगलूरु पहुंची

बैंगलोरMay 16, 2021 / 12:02 pm

Yogesh Sharma

240  टन प्राणवायु पहंची कर्नाटक

240 टन प्राणवायु पहंची कर्नाटक

बेंगलूरु. ओडिसा के कलिंगनगर(जाजपुर) से शुक्रवार तडक़े सवा तीन बजे रवाना हुई दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार सुबह ०५:०० बजे इनलैंड कन्टेनर डिपो व्हाइटफील्ड पहुंची। वहीं तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस शाम करीब साढ़े चार बजे व्हाइटफील्ड पहुंची। दोनों ट्रेनों में १२ क्रायोजैनिक कंटेनर हैं। प्रत्येक कंटेनर में २० टन ऑक्सीजन है। इस लिहाज से कर्नाटक २४० टन ऑक्सीजन की और आपूर्ति की गई है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस के तेजी से परिवहन के लिए रेलवे द्वारा एक सिग्नल फ्री ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस झारखंड के टाटानगर शुक्रवार को १२:४० बजे रवाना हुई। यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे इनलैंड कन्टेनर डिपो व्हाइटफील्ड पहुंची। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में भी ६ कंटेनर वैगन में १२० टन ऑक्सीजन आई है। दोनो ट्रेन से २४० टन ऑक्सीजन कर्नाटक पहुंची है।
रेहड़ी वालों को दिए मास्क व सैनेटाइजर
मैसूरु. चामराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एल.नागेन्द्र ने अपनी विधायकी के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज रेहड़ी वालों को मास्क व सैनेटाइजर दिए गए। इस दौरान चामराजा क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष सोमशेखरराजू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Bangalore / 240 टन प्राणवायु पहंची कर्नाटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो