scriptकर्नाटक में गुरुवार को 3203 नए कोरोना संक्रमित | 3323 new corona infected in Karnataka on Thursday | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में गुरुवार को 3203 नए कोरोना संक्रमित

14302 मरीजों ने दी कोरोना को मात
बेंगलूरु में 676 नए संक्रमित
राज्य में 94 लोगों की मौत

बैंगलोरJul 01, 2021 / 10:42 pm

Santosh kumar Pandey

swabtest.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में गुरुवार को 3203 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में 14302 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे जिसकी वजह से कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 65312 रह गई। वहीं संक्रमण से 94 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में पॉजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 676 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां 18 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं शहर में 10840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 4, बल्लारी जिले में 34, बेलगावी जिले में 114, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 75, बीदर जिले में 3, चामराजनगर जिले में 75, चिकबल्लापुर जिले में 40, चिकमगलूरु जिले में 98, चित्रदुर्ग जिले में 41, दक्षिण कन्नड़ जिले में 285, दावणगेरे जिले में 66, धारवाड़ जिले में 27, गदग जिले में 15, हासन जिले में 281, हावेरी जिले में 18, कलबुर्गी जिले में 21, कोडुगू जिले में 167, कोलार जिले में 96, कोप्पल जिले में 16, मंड्या जिले में 97 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 366नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 366, शिवमोग्गा जिले में 195, तुमकूरु जिले में 157, उडुपी जिले में 146, उत्तर कन्नड़ जिले में 59 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

Home / Bangalore / कर्नाटक में गुरुवार को 3203 नए कोरोना संक्रमित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो