script55 पार्षदों ने लोकायुक्त को नहीं सौंपा संपत्ति का विवरण | 55 councilors did not submit property details to Lokayukta | Patrika News
बैंगलोर

55 पार्षदों ने लोकायुक्त को नहीं सौंपा संपत्ति का विवरण

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पार्षदों को प्रति वर्ष लोकायुक्त को संपत्ति का विवरण सौंपना अनिवार्य है। इसके बावजूद बीबीएमपी के 198 में से 55 पार्षदों ने इस नियम का पालन नहीं किया है।

बैंगलोरOct 19, 2019 / 04:52 pm

Santosh kumar Pandey

55 पार्षदों ने लोकायुक्त को नहीं सौंपा संपत्ति का विवरण

55 पार्षदों ने लोकायुक्त को नहीं सौंपा संपत्ति का विवरण

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पार्षदों को प्रति वर्ष लोकायुक्त को संपत्ति का विवरण सौंपना अनिवार्य है। इसके बावजूद बीबीएमपी के 198 में से 55 पार्षदों ने इस नियम का पालन नहीं किया है। इनमें सभी पार्टियों के पार्षद शामिल हैं। 143 पार्षदों ने ब्यौरा सौंपा है। विवरण नहीं देनेवालों में केवल पार्षदी ही हैं ऐसा नहीं है। इनमें एक सांसद और दो महापौर भी शामिल हैं।
विवरण नहीं देने वालों में सांसद बन चुके वाइटफील्ड के मुनिस्वामी, पूर्व महापौर संपतराज, पद्मावती भी हैं। इनके अलावा पार्षद नेत्रपल्लवी, एम. सतीश, मुनिंद्र कुमार, नागभूषण, लोकेश, नरसिंह नायक, प्रमिला, आनंद कुमार, राजशेखर, इरशाद बेगम, नासिर अहमद, अब्दुल वाजिद, आशा सुरेश, ललिता तिम्मनंजय्या, केवी राजेंद्रकुमार, एम. महादेव, गणेशराव माने समेत 55 पार्षदों ने संपत्ति जाहिर नहीं की है।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत एचएम वेंकटेश ने इस संबंध में जानकारी प्राप्त की है। वेंकटेश ने संपत्ति का विवरण नहीं सौंपने वाले पार्षदों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Home / Bangalore / 55 पार्षदों ने लोकायुक्त को नहीं सौंपा संपत्ति का विवरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो