scriptमृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के 7 आसान उपाय – साध्वी भव्यगुणाश्री | 7 easy ways to earn virtue even after death - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News
बैंगलोर

मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के 7 आसान उपाय – साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरDec 03, 2022 / 07:30 pm

Yogesh Sharma

मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के 7 आसान उपाय - साध्वी भव्यगुणाश्री

मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के 7 आसान उपाय – साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. राजाजी नगर स्थित नाकोडा़ पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि किसी को धार्मिक ग्रन्थ भेंट करें जब भी कोई उसका पाठ करेगा आप को पुण्य मिलेगा। एक व्हीलचेयर किसी अस्पताल में दान करें जब भी कोई मरीज उसका उपयोग करेगा पुण्य आपको मिलेगा। किसी अन्नक्षेत्र के लिए मासिक ब्याज वाली एफ.डी बनवा दें जब भी उसकी ब्याज से कोई भोजन करेगा आपको पुण्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी पब्लिक प्लेस पर वाटर कूलर लगवाएं हमेशा पुण्य मिलेगा। किसी अनाथ को शिक्षित करो वह और उसकी पीढ़ियां भी आपको दुआ देंगी तो आपको पुण्य मिलेगा। अपनी औलाद को परोपकारी बना सके तो सदैव पुण्य मिलता रहेगा। सबसे आसान है कि आप ये बातें औरों को बताएं, किसी एक ने भी अमल किया तो आपको पुण्य मिलेगा। आपके नाम के पुण्य के पेड़ लगते रहेंगे और आपको फल मिलते रहेंगे। इसलिए रुकिए नहीं निरंतर लगे रहिए। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि अच्छे व्यवहार का कोई आर्थिक मूल्य भले ही ना हाे,लेकिन अच्छा व्यवहार करोड़ों दिलो को खरीदने कि शक्ति रखता है। मेहनत का फल, मुसीबतों का हल और आने वाला कल,सब कर्मसत्ता के हाथ मे है। उम्मीद कभी संसार से नही, उन त्रिलोकी नाथ से रखनी चाहिए। कैलाश छाजेड़ ने बताया कि साध्वी की निश्रा में मौन एकादशी की आराधना काफी आराधकों ने की। विहार सेवा में गौतमचंद लुणिया, सुनील कुंकुलोल, विनोद भंसाली, मनीष, मनीष बंबोरी, विक्रम छाजेड़, राकेश दांतेवाडि़या, शांताबाई लूणिया, सेजल सायला ने भाग लिया।

Home / Bangalore / मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के 7 आसान उपाय – साध्वी भव्यगुणाश्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो