scriptकर्नाटक में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में 87 फीसदी महाराष्ट्र से लौटे लोग | 87 percent people returned from Maharashtra in Karnataka found corona | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में 87 फीसदी महाराष्ट्र से लौटे लोग

Karnataka Coronavirus Cases Updates
कर्नाटक में शुक्रवार को मरीजों की संख्या में भारी उछाल
मिले कुल 178 कोरोना पॉजिटिव
35 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

बैंगलोरMay 29, 2020 / 02:46 pm

Santosh kumar Pandey

corona_virus2.jpg

The funeral of those who died of corona will be in front of revenue officials

बेंगलूरु. राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में अधिकांश महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर कुल 178 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 87 फीसदी यानी कि 154 महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं। शुक्रवार को 35 लोग कोरोना को परास्त कर घर लौटे हैं।
शुक्रवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2711 हो गई है। इनमें से 869 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 47 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 1793 हो गई है।
राज्य में उडुपी में 15, बेंगलूरु शहरी जिले में आठ मरीज, मंड्या जिले में दो, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में एक, यादगिरि जिले में 60 मरीज मिले हैं। कलबुर्गी जिले मेंं 14, रायचूर जिले में 61 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिकबल्लापुर में जिले में चार, धारवाड़ जिले में एक और मैसूरु जिले में राजस्थान से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है।
14 बच्चे भी संक्रमित
शुक्रवार को संक्रमित पाए गए लोगों में 14 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र दस साल या उससे भी कम है। यादगिरि जिले में दो साल का एक, तीन साल के तीन, पांच वर्ष का एक और आठ वर्ष के दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
कुल 35 लोग हुए डिस्चार्ज
शुक्रवार को हासन जिले में 30, उत्तर कन्नड़ जिले में तीन मरीजों सहित कुल 35 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। चिकमंगलूरु में एक और मंड्या में एक मरीज कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं।

Home / Bangalore / कर्नाटक में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में 87 फीसदी महाराष्ट्र से लौटे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो