scriptनशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान | A Call to Keep Your Child Away from Drug Abuse | Patrika News
बैंगलोर

नशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान

बैठक में दी योजनाओं की जानकारी

बैंगलोरDec 26, 2019 / 03:43 pm

Ram Naresh Gautam

नशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान

नशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान

बेंगलूरु. सीरवी ज्ञानकोष कर्नाटक प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को लग्गेरे क्षेत्र में रखी गई। आईमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ से आए संत भोला गिरि (सांडिया) उपस्थित रहे।
संस्था के सुरेश काग ने संस्था और संस्था के योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ज्ञानकोष प्रवक्ता मादुराम सानपुरा ने नशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान किया। चैनाराम ने समाज के लोगों से संस्था से जुडऩे का आव्हान किया।
सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। उपस्थित लोगों ने संस्था के कार्यों की सहराना की। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने भामाशाहों का सम्मान किया।

इस अवसर पर बगदाराम सिंदड़ा, चुनाराम भायल, बाबुलाल चोयल, मांगीलाल काग, कुकाराम आगलेचा, चैनाराम, बाबुलाल सोलंकी, नेमाराम, बुद्धाराम, मूलाराम सहित कर्नाटक प्रांत के अन्य क्षेत्रों से आए समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष बगदाराम सिंदड़ा और सहकोषाध्यक्ष चुनाराम भायल ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Home / Bangalore / नशे के सेवन से अपने बच्‍चों को दूर रखने का आव्हान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो