scriptकर्नाटक में शनिवार को मिले रिकॉर्ड 196 मरीज, बेंगलूरु में युवक की मौत | A record 196 patients were found in Karnataka on Saturday | Patrika News

कर्नाटक में शनिवार को मिले रिकॉर्ड 196 मरीज, बेंगलूरु में युवक की मौत

locationबैंगलोरPublished: May 23, 2020 02:10:38 pm

Karnataka Coronavirus Cases Updates
यादगिर जिले में मिले 72 मरीज, सभी महाराष्ट्र से लौटे
राज्य में 1939 हुई संख्या

कर्नाटक में शनिवार को मिले रिकॉर्ड 196 मरीज, बेंगलूरु में युवक की मौत

कर्नाटक में शनिवार को मिले रिकॉर्ड 196 मरीज, बेंगलूरु में युवक की मौत

बेंगलूरु. कर्नाटक में महाराष्ट्र से लौट रहे लोगों की वजह से शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी उछाल आया। राज्य में रिकॉर्ड 196 मरीज मिले। इनमें से 171 महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1939 हो गई। बेंगलूरु शहरी जिले में एक युवक की मौत हो गई। सांस लेने में समस्या के कारण 32 वर्षीय युवक को 19 मई को अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया था।
शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार यादगिर जिला कोरोना वायरस के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है जहां 72 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सभी महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं।
महाराष्ट्र से लौटने वाले लोगों की वजह से मंड्या में भी जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। यहां शनिवार दोपहर तक 28 मरीज मिले हैं। वहीं गदग जिले में 147 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रायचूर जिले में कुल 39 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से अधिकांश महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं। चिकबल्लापुर जिले में शनिवार को कुल 20 मरीज मिले हैं।
मरीजों की संख्या की दृष्टि से बेंगलूरु शहरी जिले में राहत है। बेंगलूरु शहरी जिले में शनिवार को चार मरीज मिले हैं।

राज्य में शनिवार को मंड्या में एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन्हें मिलाकर कुल 598 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1297 हैं और अभी तक कुल 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो