scriptकोविड मरीज के यौन उत्पीडऩ का आरोपी गिरफ्तार | Accused of sexual harassment of Kovid patient arrested | Patrika News
बैंगलोर

कोविड मरीज के यौन उत्पीडऩ का आरोपी गिरफ्तार

एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

बैंगलोरJun 09, 2021 / 04:50 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. कर्नाटक के कलबुरगी के एक सरकारी अस्पताल में एक कोविड-19 मरीज के यौन उत्पीडऩ की कोशिश करने के आरोप में एक निजी एम्बुलेंस के चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कलबुर्गी के गुलबर्गा आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय मरीज के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय प्रेमसागर उर्फ पिंटो के रूप में हुई है, जो शवों को एंबुलेंस में ले जाने का काम करता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मरीज को कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था और उसका कोविड-19 का इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि आरोपी बुधवार की सुबह करीब 12.30 बजे वार्ड में दाखिल हुआ और जब वह सो रही थी तो महिला का यौन उत्पीडऩ करने का प्रयास किया। जब महिला जाग गई और चिल्लाई। उसके चिल्लाने से वार्ड के अन्य मरीज जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
उसके बाद मरीज के परिजन अस्पताल के बाहर जमा हो गए और घटना की जांच की मांग की जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने महिला व वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कोविड जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Home / Bangalore / कोविड मरीज के यौन उत्पीडऩ का आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो