बेंगलूरु. तेरापंथी सभा विजयनगर श्रावक संघ के 151 श्रद्धालुओं ने चेन्नई में आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। यह संघ 21 सितम्बर को अर्हम भवन में साध्वी मधुस्मिता से मंगल पाठ सुनकर रवाना हुआ था। संघ सोमवार वापस बेंगलूरु पहुंचा। विजयनगर श्रावक समाज ने वहां आचार्य से 'गुरुदेव म्हे विजयनगर स्यूं आया हां, विजयनगर श्रावक-श्राविका समाज आपरा स्वागत री बाट जोवता हैंÓ गुरु दर्शन के लिए पधारें। सभा के अध्यक्ष बंसीलाल पितलिया ने आचार्य को सभा की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। आचार्य ने मंगल पाठ सुना कर सबको आशीर्वाद दिया। श्रावक श्राविकाओं ने साध्वी कनकप्रभा, मुख्य मुनि, साध्वीवर्या सहित अनेक साधु साध्वियों के दर्शन किए। संघ में संयोजक अशोक पितलिया, पन्नालाल लूणिया, जयंतीलाल बोहरा, शंकरलाल हिरण, सुभाष पोखरना, सुरेश मांडोत तथा उत्तम बागरेचा का योगदान रहा। मंत्री कमल तांतेड़ भी उपस्थिति थे।