scriptसत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं-साध्वी भव्यगुणाश्री | All austerities depend on truth - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News
बैंगलोर

सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरSep 17, 2021 / 07:29 am

Yogesh Sharma

सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं-साध्वी भव्यगुणाश्री

सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ केंटोनमेंट में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि साबुन से वस्त्र स्वच्छ होता है। वैसे ही वाणी सत्य से निर्मल होती है। सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं। जिन्होंने सत्य का पालन किया, वे इस संसार से पार हो गए, मुक्त हो गए। उन्होंने कहा कि सत्य ही संसार में श्रेष्ठ है। सत्यवादी की जग में सदा ही विजय होती है। इसीलिए कहा है सत्य मेव जयते। अत: हमें अपने जीवन में सदा सत्य का पालन करना चाहिए। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि सच को पाने के लिए सच का आचरण करना पड़ेगा, भीतर से सच्चा होना पड़ेगा। यदि हम इतना पुरुषार्थ कर लें तो धीरे-धीरे हमारे जीवन में खूब ऊंचाई, खूब अच्छाई आ जाएगी। मुंबई से आए हेमन्त कुमार, रविन्द्र कुमार का संघ की ओर से अभिनन्दन किया गया।
मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया
मंड्या. केआरपेट में वडगेरे गांव में प्राचीन वीर आंजनेय स्वामी मंदिर का वार्षिक उत्सव गुरुवार को मनाया गया। वार्षिक उत्सव पर मंदिर व प्रतिमा को तुलसी के पत्तों व फूलों से सजाया गया। विशेष पूजा में भाग लेने व मंदिर में दर्शन करने के लिए आस-पास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर बाद प्रतिमा को पलकी में बिठाकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जहां ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया।

Home / Bangalore / सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं-साध्वी भव्यगुणाश्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो