scriptचामुंडी पहाडी पर मनाया देवी चामुंडेश्वरी वर्धंती महोत्सव | Annual religious rituals at Chamudwshwari temple | Patrika News
बैंगलोर

चामुंडी पहाडी पर मनाया देवी चामुंडेश्वरी वर्धंती महोत्सव

यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार तथा ऋषिका कुमारी ने भाग लिया।

बैंगलोरJul 14, 2020 / 11:07 am

Sanjay Kulkarni

चामुंडी पहाडी पर मनाया देवी चामुंडेश्वरी वर्धंती महोत्सव

चामुंडी पहाडी पर मनाया देवी चामुंडेश्वरी वर्धंती महोत्सव

मैसूरु. चामुंडी पहाड़ पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के परिसर में सोमवार को परंपरागत चामुंडेश्वरीवर्धंती महोत्सव से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसमें यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार तथा ऋषिका कुमारी ने भाग लिया।अनुष्ठान के दौरान आम जनता के प्रवेश पर रोक थी। रुद्राभिषेक समेत विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेने के पश्चात यदुवीर ने कहा कि उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी से प्रार्थना कर राज्य की जनता की कुशलमंगल की कामना की है। लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क पहनें तथा सामाजिक अंतर का ध्यान रखें। साफ-सफाई रखने से इस महामारी को हरा सकते हैं।
चामुंडेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी शशिधर दीक्षित ने कहा कि प्रति वर्ष आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष सप्तमी के दिन रेवती नक्षत्र में देवी चामुंडेश्वरी का वर्धंती महोत्सव मनाया जाता है। देवी के अभिषेक के पश्चात, अष्टोत्तर सहस्त्रनाम पठन के पश्चात मंदिर परिसर में ही देवी की शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष विषम स्थिति के कारण श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में यह महोत्सव मनाया गया है।
केपीसीसी श्रमिक प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन

बेंगलूरु. रेलवे तथा नागरिक उड्डयन विभाग के परोक्ष निजीकरण के खिलाफ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के श्रमिक प्रकोष्ठ ने आनंद राव चौराहे के निकट स्थित कांग्रेस भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाएं।प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एस.एस.प्रकाशम ने कहा की केंद्र सरकार रेलवे तथा विमानन सेवाओं का निजीकरण कर सैकड़ों लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है।
इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार को श्रमिकों की नहीं बल्कि संपन्न पूंजीपतियों की चिंता है। कांग्रेस का श्रमिक प्रकोष्ठ ऐसे प्रयासों का पुरजोर विरोध करेगा। प्रकोष्ठ के महासचिव जेआर दिनेश तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शौकत अली, पी. नागराज तथा हनुमंत उपस्थित थे।

Home / Bangalore / चामुंडी पहाडी पर मनाया देवी चामुंडेश्वरी वर्धंती महोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो