scriptदो हजार लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार | arrested for cheating more than 2000 people | Patrika News
बैंगलोर

दो हजार लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

अधिक ब्याज का लालच देेकर फंसाते थे जाल में

बैंगलोरJun 23, 2021 / 10:29 pm

Nikhil Kumar

बेंगलूरु. केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने एक बोगस ऑनलाइन कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान डी.एस.रंगनाथ (45) बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोई दफ्तर खोले बगैर ऑनलाइन कारोबार के जरिये लगभग दो हजार लोगों को चकमा देकर करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। रंगनाथ ने कुछ लोगों के साथ मिलकर ऑनलाइन में डिजिटेकवर्क नामक एक कंपनी बनाई। दफ्तर के बगैर चल रही इस कंपनी के ऑनलाइन विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाया जाता था। लोगों को निवेश पर 25 फीसदी रिटर्न का लालच दिया गया।

15 हजार रुपए का निवेश करने पर दिसंबर 2021 तक एक लाख रुपए, 2022 के बाद 5 लाख रुपए, 2023 के बाद 12 लाख रुपए और जनवरी 2025 तक निवेश करने पर 25 लाख रुपए लौटाने का आश्वासन किया जाता था।

50 हजार रुपए निवेश करने पर दिसंबर 2021 तक 3 लाख, 2022 तक 30 लाख, 2023 तक 45 लाख और जनवरी 2025 तक निवेश करने पर 2 करोड़ रुपए लौटाने का आश्वासन दिया गया था।

एक लाख रुपए के निवेश पर दिसंबर 2021 तक 7 लाख रुपए, 2022 तक 40 लाख, 2023 तक 90 लाख, जनवरी 2025 तक 3 करोड़ रुपए देने का आश्वासन दिया गया था।

आरोपी सोशल मीडिया पर प्रचार कर लोगों को झांसा देता था। आरोपी ट्रोन काइन खरीद कर सदस्यों को अवैध रूप से ऑनलाइन डीटीएम टोकन देता था। उसने सदस्य बनाने पर एजेंटों को 25 फीसदी और टीम लीडर को एक फीसदी कमीशन का लालच दिया था।

Home / Bangalore / दो हजार लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो