scriptजैसा हमारा नेचर वैसा ही हमारा फ्यूचर-साध्वी रिद्धिमा | As our nature is our future - Sadhvi Riddhima | Patrika News
बैंगलोर

जैसा हमारा नेचर वैसा ही हमारा फ्यूचर-साध्वी रिद्धिमा

त्यागराजनगर में संयुक्त प्रवचन का आयोजन

बैंगलोरNov 24, 2021 / 09:09 am

Yogesh Sharma

जैसा हमारा नेचर वैसा ही हमारा फ्यूचर-साध्वी रिद्धिमा

जैसा हमारा नेचर वैसा ही हमारा फ्यूचर-साध्वी रिद्धिमा

बेंगलूरु. सिद्धाचल रेजिडेंसी में मंगलवार को हनुमंतनगर चातुर्मास करके पहुुंचीं साध्वी सुधाकंवर वे साध्वी सुयशा एवं उप प्रवर्तिनी साध्वी रिद्धिमा का संयुक्तप्रवचन हुआ। साध्वी सुयशा ने कहा कि मनुष्य को दूरदृष्टि एवं दीर्घ दृष्टि बनना चाहिए। साध्वी रिद्धिमा ने कहा जैसा हमारा नेचर आज होगा वैसा ही हमारा फ्यूचर होगा, हमारा आने वाला कल आज के किए गए कर्म पर आधारित होता है। इसलिए आने वाले कल को ध्यान में रखते हुए लाभ और हानि को समझते हुए, धार्मिक दृष्टिकोण हो या, सामाजिक दृष्टिकोण हो या संसारिक दृष्टिकोण हो। तीनों में ही ऐसा कार्य करने से स्वयं को रोकना चाहिए, जिसका परिणाम भविष्य में सही ना निकले और आज अगर हमने स्वयं का लक्ष्य निर्धारित किया तो हमें उस लक्ष्य के हिसाब से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रवचन के बाद त्यागराज नगर के उपाध्यक्ष गौतमचंद धारीवाल ने दोनों साध्वियों का आभार व्यक्त किया। जयनगर के मंत्री पदम चंद ने भी विचार व्यक्त किए। दिनेश खींचा ने त्यागराज नगर के श्रावक श्राविकाओं ने साध्वी रिद्धिमा से आगामी दिन के लिए प्रवचन की विनती की।

Home / Bangalore / जैसा हमारा नेचर वैसा ही हमारा फ्यूचर-साध्वी रिद्धिमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो