scriptकर्नाटक : गोलियां चला कर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार | Attempted murder by firing bullets, accused arrested | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक : गोलियां चला कर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

गत सप्ताह क्रिकेट खेलते समय किरण के पुत्र ने चेतन कुमार के पुत्र की पिटाई की थी

बैंगलोरJun 12, 2021 / 08:36 pm

Nikhil Kumar

firing

rpf valsad news valsad rpf news gun shot fire

बेंगलूरु. चिकगमलूरु जिले की मल्लन्दूर पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक परिवार के सभी सदस्यों की हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपी किरण कुमार (52) और नागेश गौड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेडादालू गांव निवासी चेतन कुमार कॉफी बगान का मालिक है। उसका होम स्टे के मालिक किरण कुमार के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण आए दिन दोनों परिवार के सदस्य आपस में भिड़ते रहते थे। पुलिस ने समाज में अशांति फैलाने पर दोनों परिवारों को चेतावनी भी दी थी।

गत सप्ताह क्रिकेट खेलते समय किरण के पुत्र ने चेतन कुमार के पुत्र की पिटाई की थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। किरण कुमार ने नशे में रिश्तेदार नागेश गौड़ा से बंदूक मांगी और चेतन कुमार के परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां चला कर उन्हें मारने का प्रयास किया। चेतन कुमार ने घरा में अंधेरा कर किसी तरह अपने परिवार के सदस्यों को बचाया। किरण कुमार सबके मारे जाने का विश्वास कर भाग गया था। पुलिस ने उसे शिवमोग्गा से गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो