scriptकर्नाटक में सार्वजनिक स्थानों पर पान, तम्बाकू थूकने पर लगी पाबंदी | Ban on spitting of tobacco in public places in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में सार्वजनिक स्थानों पर पान, तम्बाकू थूकने पर लगी पाबंदी

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पहले लिया फैसला

बैंगलोरMay 30, 2020 / 06:46 pm

Santosh kumar Pandey

majestic_02.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तम्बाकू थूकने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू या उससे बनी वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा।
बता दें कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व तंबाकू दिवस के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

स्वास्थ्य श्रीरामुलू ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने पर कार्रवाई की जाएगी। धारा 188, 268, 269 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में तम्बाकू उत्पादों के थूकने से संक्रमण की रफ्तार बढ़ सकती है।

राज्य में 141 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि
बता दें कि राज्य में शनिवार को कुल 141 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना के मरीजों में अधिकांश महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को मिले 141 में से 90 अन्य राज्यों से लौटे लोग हैं। शनिवार को 103 लोग कोरोना को परास्त कर घर लौटे हैं। वहीं बीदर में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2922 हो गई है। इनमें से 997 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 49 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 1874 हो गई है।

Home / Bangalore / कर्नाटक में सार्वजनिक स्थानों पर पान, तम्बाकू थूकने पर लगी पाबंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो