scriptबसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे | Basavaraj S Bommai discussed various issues with Union Ministers | Patrika News
बैंगलोर

बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ बैठककिसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना लांच करने के लिए तोमर को किया आमंत्रित

बैंगलोरAug 25, 2021 / 10:13 pm

Rajeev Mishra

बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं  से जुड़े मुद्दे

बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे

बेंगलूरु.
मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें 5 सितंबर को राज्य के किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित किया।
दरअसल, पिछले 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बसवराज बोम्मई ने कक्षा 11 वीं से परास्नातकोत्तर (पीजी) तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली दौरे पर गए बोम्मई ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात की और राज्य के किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के बारे में चर्चा की। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने राज्य के किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की शुरुआत के लिए तोमर को आमंत्रित किया। बोम्मई ने राज्य में किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, राज्य के जल संसाधन मंत्री गोविंद कारजोल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मंजूनाथ प्रसाद भी मौजूद थे।
बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे
नदी जल विवाद पर भी हुई बात
बोम्मई ने बाद में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। शेखावत के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने कावेरी, कृष्णा और महादयी नदियों से संबंधित अंतरराज्यीय नदी जल विवादों की लंबित परियोजनाओं के लिए शीघ्र मंजूरी मांगी। मैकेदाटू पेयजल परियोजना, अपर कृष्णा परियोजना, कलसा-बंडूरी नाला परियोजना (महादयी) को केंद्र की मंजूरी का इंतजार है। इसके अलावा राज्य को अपर भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा मिलने का भी इंतजार है।
कावेरी और कृष्णा नदी जल अंतरराज्यीय विवाद से संबंधित लंबित अदालती मामलों पर बोम्मई गुरुवार को दिल्ली में कानूनी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह यहां पुलिस मेमोरियल हॉल में माल्यार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर और उद्योग मंत्री मुरुगेश निराणी भी बोम्मई के दो दिवसीय दौरे पर उनके साथ हैं।

Home / Bangalore / बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए किसानों और जल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो