scriptअब रात में अकेली महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ेगी पुलिस | Bengaluru Police to drop women to their homes at night | Patrika News

अब रात में अकेली महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ेगी पुलिस

locationबैंगलोरPublished: Dec 13, 2019 05:32:59 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

प्रयास

अब रात में अकेली महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ेगी पुलिस

अब रात में अकेली महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ेगी पुलिस

बेंगलूरु. नगर पुलिस ने विपरीत परिस्थितियों में मदद पाने के लिए बनाए गए ‘सुरक्षा ऐपÓ की जानकारी देने के विशेष जागरूकता की शुरुआत की है। इसका नाम निम्मिन्दले परिवर्तने (आप से ही परिवर्तन) अभियान रखा गया है।
पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने गुरुवार को राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र के रंग मंदिर लेआउट स्थित एक सरकारी कन्नड़ स्कूल से अभियान का आरंभ किया। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए महिलाओं, बच्चियों की विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है। सभी काम सरकार या पुलिस अपने दम पर नहीं कर सकते। सभी एकजुट होकर जानकारियां साझा करें, इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा ऐप लांच किया गया है। ऐप के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अभी तक 30 महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया है। तीन लाख से अधिक बार ऐप डाउनलोड किया गया है। पिंक होयसला वाहनों में पुलिस शिक्षण संस्थानों के पास गश्त लगाती है। रात के समय 50 बीएमटीसी बसों की विशेष सेवा आरंभ की गई है। महिलाएं 100 नंबर पर कॉल करके रात्रि के समय मदद ले सकती हैं, उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलेगा। पुलिस उपायुक्त रमेश बी. ने भी कई जानकारियां साझा कीं। छात्रों और पुलिस आयुक्त के बीच सवाल-जवाब भी हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो